राहुल गांधी ने फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा- यही विकास की असलियत है...

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (17:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के कुछ उद्योगपतियों के 2.37 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, जबकि इतने पैसे से देश के 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जा सकती थी।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि 2 लाख 37 हजार 876 करोड़ रुपए का कर्ज इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपए दिए जा सकते थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यही मोदी जी के विकास की असलियत है।
ALSO READ: प्रकाश जावड़ेकर की नसीहत, संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना सीखें राहुल गांधी
राहुल के ट्‍वीट के जवाब में धर्मेन्द्र शर्मा ने लिखा- भाजपा के ख़िलाफ़ आम जनता में बड़ा माहौल है, परंतु ट्विटर पर मोदी को कोस लेने भर से हम सत्ता में नहीं आएंगे। भाजपा ने कांग्रेस के ख़िलाफ़ बड़ा ज़हर भरा हुआ है, अतः धरातल पर आना होगा, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना होगा, सबसे मिलना होगा। तभी वापसी होगी हमारी, नहीं तो देश समाप्त हो जाएगा।
 
वहीं, अनजान पथिक नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- पार्टियां आती रहेंगी जाती रहेंगी देश कभी समाप्त होने वाला नहीं है। हां कांग्रेस जरूर खत्म होती जा रही है, एक परिवार के चलते! वापसी के लिए बहुत देर हो चुकी है इटली में बैठकर ट्विटरियाने से पार्टी नहीं चलती!
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख