Bharat Jodo Yatra : महात्मा गांधी से तुलना पर राहुल गांधी ने मंच से दी नसीहत

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (00:28 IST)
दौसा। Bharat Jodo Yatra News : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी तुलना महात्मा गांधी से करने को गलत बताते हुए कहा है कि उनकी तुलना गांधीजी से नहीं करें। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिलोना कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को नसीहत दे दी। राहुल गांधी ने कहा कि देखिए अभी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गांधीजी और मेरी तुलना की, यह बिलकुल गलत है। गांधीजी की जगह कहीं और है और मेरी जगह कहीं और है और तुलना करना नहीं चाहिए। क्‍योंकि वे महान व्‍यक्ति थे, उन्‍होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की आजादी के लिए दी, 10-12 साल जेल में काटी तो उनकी जगह कोई और भर नहीं सकता है और उनके साथ मेरा नाम भी नहीं लेना चाहिए, पहली बात।

उन्होंने कहा कि दूसरी बात, मैं मेरे कांग्रेस पार्टी के जो मित्र आए हैं, उनसे थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं। देखिए, जो राजीव गांधीजी ने किया, इंदिरा गांधीजी ने किया, वो शहीद हुए, उन्‍होंने जो करना था किया और अच्‍छा किया। मगर कांग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में ये दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्‍मा गांधीजी ने जो किया, वो कर दिया।

जो इंदिरा गांधीजी ने, जवाहर लाल नेहरूजी ने, राजीव गांधीजी ने, सरदार पटेलजी ने जो किया, कर दिया, वो अच्‍छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए कि हम जनता के लिए क्‍या करने जा रहे हैं, ये ज्‍यादा जरूरी है। तो मेरे दिल में बात आई, कभी-कभी मैं, जो आता है, कह देता हूं। तो मैं आपसे माफी मांगता हूं। Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख