कांग्रेसियों ने लगाए नारे, राजा बनने पर क्या बोले राहुल गांधी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 अगस्त 2025 (11:49 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह राजा नहीं हैं और राजा बनना भी नहीं चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने पार्टी के विधि विभाग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की।
 
राहुल गांधी जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो वहां मौजूद लोग 'देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो' के नारे लगाने लगे। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें टोका और कहा कि मैं राजा नहीं हूं और मैं राजा बनना भी नहीं चाहता। मैं राजा की परिकल्पना के भी खिलाफ हूं।
 
 
राहुल ने कहा कि हम पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था ठीक से काम नहीं करती। इसमें समझौता किया गया है। हमें सबूत ढूंढने में 6 महीने लग गए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन क्यों लागू करता है?
 
सिंघवी पर क्या कहा : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक राजनेता होने के नाते, हमारा एक बड़ा काम दूसरे राजनेताओं से मिलना होता है। जब आप किसी राजनेता से मिलते हैं, जैसा कि आप में से कई लोगों ने किया होगा, तो वह बहुत समय मामूली मुद्दों पर बात करने में बिताता है, और अंततः, वह उस मुद्दे पर आता है जब वह जाने के लिए तैयार होता है। दूसरी तरफ डॉ. सिंघवी जी हैं। वह तुरंत मुद्दे पर आ जाते हैं। 30 सेकंड में, वह मुझे संक्षेप में बता देते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख