राहुल का बड़ा हमला, राफेल मामले से उड़ी पीएम मोदी की रातों की नींद

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (14:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 284 करोड़ रुपए दिए और दावा किया कि राफेल सौदे में जांच होने पर कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रातों की नींद उड़ गई है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को इसलिए हटाया गया क्योंकि वह राफेल सौदे की जांच करना चाहते थे।
 
गांधी द्वारा आज लगाए गए आरोपों पर सरकार या अंबानी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने राफेल सौदे के संबंध में लगाए गए सभी आरोपों को पहले खारिज किया था। गांधी ने अपने आरोपों की पुष्टि के लिए कोई सबूत या दस्तावेज नहीं दिए।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दसाल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा था कि ऑफसेट ठेका हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेल (एचएएल) के बजाए अंबानी की कंपनी को इसलिए दिया क्योंकि उसके पास जमीन थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी की कंपनी ने दसाल्ट से मिले धन से जमीनी खरीदी।
 
उन्होंने कहा, 'दसाल्ट ने घाटे में चल रही एक कंपनी को 284 करोड़ रुपए दिए, जिसका मूल्यांकन महज 8.3 लाख रुपए था। यह अनिल अंबानी को दी गई रिश्वत की पहली किस्त थी।' 
 
गांधी ने कहा, 'राफेल बिलकुल स्पष्ट मामला है और इसमें सिर्फ एक व्यक्ति ने भ्रष्टाचार किया है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख