Hanuman Chalisa

राहुल का संघ पर हमला, कितने भी मुकदमे लगा लो, जीतूंगा तो मैं ही...

Webdunia
मंगलवार, 12 जून 2018 (13:21 IST)
भिवंडी (महाराष्ट्र)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के आपराधिक मानहानि मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह दोषी नहीं हैं और इस मामले में लड़ाई जीतेंगे।
 
भिवंडी की अदालत ने मंगलवार को गांधी पर भादसं की धारा 499 और 500 के तहत आरोप तय किए हैं। पिछले आम चुनाव के दौरान 6 मार्च 2014 को गांधी ने भिवंडी में एक चुनावी रैली के दौरान संघ को महात्मा गांधी की हत्या का जिम्मेदार ठहराया था। उनके इस बयान पर संघ कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने गांधी पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
आरोप तय होने के बाद अदालत से बाहर निकले कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह दोषी नहीं हैं। गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ एक एक कर कई मुकदमे किए जा रहे हैं किंतु महंगाई, पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कहते हैं।
 
किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान है। भाजपा को किसानों की स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से बुरी तरह जूझ रहे हैं।
 
गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर जितने मर्जी मुकदमें कर लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये मेरी विचारधारा की लड़ाई है और मैं लडूंगा और जीतूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को दो दिन की महाराष्ट्र की यात्रा पर आए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख