राहुल गांधी ने संभाली कांग्रेस की कमान

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (12:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर हुए एक समारोह में अपने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे और जश्न का माहौल था।
 
राहुल ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र ग्रहण किया।
 
मुख्य कार्यक्रम राजधानी के अकबर रोड पर स्थित लॉन में हुआ। मंच पर रामचंद्रन के अलावा सीईए के सदस्य भुवनेश्वर कालिता, मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पार्टी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, महासचिव जनार्दन द्विवेदी मौजूद थे।
 
राहुल के पार्टी कार्यभार संभालने के अवसर पर पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, कई पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पार्टी महासचिव आदि जुटे है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गत 11 दिसंबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।
 
कांग्रेस मुख्यालय पर आज जश्न का माहौल है। मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता ढोल बजाकर नाच रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और मिठाई बांट कर अपनी खुशियों का इजहार किया।
 
इस अवसर पर पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता और युवा पीढ़ी के नेता जुटे हैं। देश भर से पार्टी कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। यह पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र समारोह पूर्वक दिया जा रहा है। इस अवसर पर राहुल अपने सामान्य परिधान सफेद कुर्ता पाजामा और काली जैकेट में मौजूद थे।
 
सोनिया गांधी के करीब 19 वर्ष तक पार्टी की अध्यक्ष रहने के बाद राहुल ने आज औपचारिक रूप से पार्टी की बागडोर संभाली। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मध्‍यप्रदेश में ट्रांसफर में धांधली, नियमों के खिलाफ जाकर भेजे जा रहे ट्रांसफर लेटर, प्रदेश में बड़ी संख्‍या में कर्मचारी परेशान

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर 27 जून को रतलाम में होगा 'एमपी राइज-2025'

ईरानी धमकी के बाद अमेरिकी डूम्सडे E-4B विमान ने भरी उड़ान, परमाणु विस्फोट प्रूफ है यह अभेद्य विमान

असम में एक और राष्ट्रविरोधी गिरफ्तार, पहलगाम हमले के बाद से अब तक कुल 94 लोगों की गिरफ्तारी

अगला लेख