राहुल गांधी के बदले तेवर का राज, मार्शल आर्ट से सिखाए राजनीति के 4 दांव-पेंच

क्या है भारत डोजो यात्रा का मतलब? स्मृति ईरानी ने दिया अपना बयान

ईशु शर्मा
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (17:34 IST)
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट के बारे में बताया है। राहुल गांधी ने बताया है कि हमारा गोल यंग माइंड को जेंटल आर्ट की ब्यूटी के बारे में बताना है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए कैंपेन 'भारत डोजो यात्रा' की भी घोषणा की। ALSO READ: स्मृति ईरानी के बदले सुर, जमकर की राहुल गांधी की सराहना
 
उन्होंने वीडियो में जूजुत्सु के ब्लैक बेल्ट अरुण शर्मा के साथ बच्चों को 'जेंटल आर्ट' की कई तकनीक सिखाई हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी अकीडो में ब्लैक बेल्ट और जूजुत्सु में ब्लू बेल्ट हैं। ALSO READ: राहुल गांधी ने शेयर किया मार्शल आर्ट का वीडियो, बोले शुरू हो रही भारत डोजो यात्रा
 
पॉलिटिक्‍स के गुर सिखाएंगे ये दाव :
इस वीडियो में न सिर्फ जेंटल आर्ट की तकनीक बल्कि पॉलिटिक्स के भी कई गुण समझ आते हैं। राहुल गांधी ने जिन तकनीक के बारे में इस वीडियो में बताया है कि वो सभी राजनीति में भी अप्लाई की जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मार्शल आर्ट की तकनीक से राजनीति के गुण सीखे जा सकते हैं...
 
1. बेस को समझना जरूरी है! 
राहुल गांधी ने वीडियो में बताया कि सबसे पहले बेस बनाना जरूरी है। हर बेस का एक स्‍ट्रॉन्‍ग और वीक पॉइंट होता है। बेस सिर्फ एक साइड काम करती है, दूसरी तरफ काम नहीं करती है। इसलिए सामने वाले व्यक्ति का बेस जानना जरूरी है। उसके बेस की वीकनेस और स्ट्रेंथ पता होनी चाहिए। इसकी मदद से ही आप अपने प्रतिद्वंदी को हरा सकते हैं। राहुल गांधी राजनीति में भी इसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।  
 
2. कनेक्शन बनाने के लिए एनर्जी को समझना है!
किसी भी कनेक्शन को बनाने के लिए एनर्जी को समझना बहुत जरूरी है। एनर्जी से कहां से और कैसे आ रही है ये सबसे पहले समझना चाहिए। इक्वलिटी के बिना एनर्जी की कोई वैल्यू नहीं है। जब तक इक्वलिटी नहीं होगी तब तक एनर्जी को फ्लो नहीं किया जा सकता है। सही एनर्जी से बड़ा कनेक्शन बनाया जा सकता है। आपकी एनर्जी को कई लोगों में फ्लो किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए खुद पर विश्वास और इक्वलिटी होना जरूरी है।
3. टोक्सिसिटी से ऐसे निकलो बाहर!
टॉक्सिक माहौल से बाहर निकलना आसान है। सबसे पहले उस नेगेटिव एनर्जी को समझना जरूरी है। टोक्सिसिटी पर तुरंत रियेक्ट न करें, पहले उसे समझने। फिर अपने अंदर उस गुस्से या नेगेटिव विचार को महसूस करें। इसके बाद अपने दिमाग को शांत करें और उस नेगेटिव विचार को पॉजिटिव में बदलें। इसके बाद रियेक्ट करेंगे तो आपके कनेक्शन से टोक्सिसिटी बाहर निकल जाएगी। आपके पास वो ही आएगा जो आप दूसरों को देंगे।
 
4. सेल्फ डिफेन्स का मतलब सब की रक्षा करना!
राजनीति और खेल में सेल्फ डिफेन्स का मतलब सिर्फ खुद की रक्षा करना नहीं होता है। बल्कि आपको पूरी टीम की रक्षा  करनी होती है। कनेक्शन बनने के बाद सेल्फ यानी टीम है। इसलिए अपने कनेक्शन को भी सेफ रखें। 
 
क्‍या राहुल गांधी की बदली है राजनीति?
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में चेंज आया है। क्योंकि जब वह जाति की बात करते हैं तो बहुत संभलकर बोलते हैं। संसद में सफेद टीशर्ट पहनते हैं। उन्हें पता है कि वह युवाओं को किस तरह का मैसेज दे रहे हैं। 
 
विवादों के कारण करते हैं बयानबाजियां!
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी विवाद होने के कारण ही ऐसी बयानबाजियां करते हैं। लोग उनके कदम को सही- गलत या बचकाना बोल सकते हैं लेकिन वह अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं। उनका दिया गया एक ऐसा ही बयान जिसमें उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दलित या आदिवासी प्रतिभागियों की कमी को लेकर कहा था। वह जानते हैं कि मिस इंडिया का सरकार गठन से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन वो फिर भी सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करते हैं क्योंकि इससे हेडलाइंस बनती हैं।
 
क्या है भारत डोजो यात्रा का मतलब?
डोजो का मतलब है 'अभ्यास का स्थान' (Place Of Practice)। इस कैंपेन का मतलब है विनम्रता की शक्ति की खोज करना। 
 
ये तकनीक युवाओं के लिए फायदेमंद है क्योंकि ये सिर्फ मार्शल आर्ट नहीं बल्कि रियल लाइफ पर भी अप्लाई की जा सकती हैं। अगर इस वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो कई तरह की बातें लाइफ में भी अपना सकते हैं। जब राहुल गांधी इस खेल की मदद से अपनी राजनीति और उसके दाव पेच बदल सकते हैं तो हम भी बहुत कुछ सीख सकते हैं। 
ALSO READ: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के लिए अजित पवार ने लोगों से मांगी माफी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख