कुछ ही देर में लाल चौक पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2023 (11:41 IST)
श्रीनगर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह श्रीनगर के पंथा चौक से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राहुल आज श्रीनगर के लाल चौक में ध्वजारोहण करेंगे।
 
राहुल के लाल चौक पर झंडा फहराने के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षाबलों ने लाल चौक को सील कर दिया है। यहां लोगों को आने जाने की इजाजत नहीं है।

लाल चौक पर राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीर में फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई दिग्गजों का साथ मिला है।
 
आज यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने ट्वीट किया, 'आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं - हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी?'
 
एक समय जब श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों और कट्‍टरपंथियों द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की चुनौती दी जाती थी, आज वहां तिरंगा फहराना आसान हो गया है। 1992 में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया था। उस समय उनके साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख