Hanuman Chalisa

गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (13:05 IST)
rahul gandhi bharat jodo nyay yatra : राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए। कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
 
राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों द्वारा गुवाहाटी शहर के बाहर लगे पुलिस अवरोधकों को तोड़ने के बाद कहा कि हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे।
 
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व में कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई और ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, 'अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है।'
 
सोमवार को मेघालय में प्रवेश करने के बाद इस हिस्से में यात्रा अपने अंतिम चरण के लिए असम लौटी, जो राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाके से होकर गुजरेगी। असम में यात्रा गुरुवार तक रहेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

IAS संतोष वर्मा के बयान का विरोध जारी, नारेबाजी और पुतले जलाए, सरकार ने भेजा नोटिस

चीन में भीषण ट्रेन दुर्घटना, 11 लोगों की मौत, 2 घायल

अगला लेख