भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया बेकसूर

Webdunia
मंगलवार, 12 जून 2018 (12:46 IST)
ठाणे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक अदालत में अपने खिलाफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि मामले में आज इकबाल-ए-जुर्म नहीं किया।


गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर भिवंडी स्थित अदालत पहुंचे। वहां जमा लोगों ने उनका अभिवादन किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। अदालत के अंदर जब न्यायाधीश एआई शेख ने उनके खिलाफ आरोपों को पढ़ा तो, गांधी ने कहा, मैं दोषी नहीं हूं।
अदालत ने दो मई को गांधी को आदेश दिया था कि वह आज पेश होकर 2014 में आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंते की ओर से दायर मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराएं। गांधी ने एक चुनावी सभा में आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है। इसके बाद कुंते ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख