हार के बाद राहुल गांधी को कमान सौंपने की मांग तेज

Webdunia
रविवार, 22 मई 2016 (18:43 IST)
नई दिल्ली। असम और केरल के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। 
विधानसभा चुनावों में हार के बाद ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अपना महत्व खोती जा रही है। अब कांग्रेस देश में केवल 7 राज्यों में ही सत्ता में रह गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमल नाथ ने पार्टी की स्थिति को सुधारने के लिए कांग्रेस में बड़े पैमाने पर सुधार की मांग की है।
 
आगामी 2 वर्षों में पंजाब और उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गांधी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग की है। पंजाब में कांग्रेस शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने पर ध्यान लगा रही है, जबकि उत्तरप्रदेश में पार्टी अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।
 
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कमल नाथ ने कहा कि अब समय आ गया है कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही। 
 
पार्टी के विभिन्न हिस्सों से प्रियंका गांधी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग पर कमल नाथ ने कहा कि हम सभी को बहुत खुशी होगी यदि प्रियंका पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएं। उन्होंने प्रियंका और राहुल गांधी को साथ मिलकर पार्टी को आगे ले जाने की बात भी कही। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि को बनाया डिप्‍टी CM, सेंथिल बालाजी की हुई वापसी

नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है : गुलाम नबी आजाद

हरियाणा में दर्द के दशक का करेंगे अंत : राहुल गांधी

अगला लेख