टमाटर का दाम सुन रो पड़े थे सब्जी विक्रेता रामेश्वर, राहुल गांधी ने घर बुलाकर करवाया लंच, लिखा दिलचस्प मैसेज

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2023 (23:32 IST)
Rahul Gandhi update : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उस सब्जी विक्रेता से मुलाकात की, जिनका टमाटर की ऊंची कीमत के कारण पेश आ रही मुश्किलों पर बात करने के दौरान भावुक होने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।
 
राहुल गांधी ने रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया।
 
रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।
 
राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा कि रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।
 
रामेश्वर दिल्‍ली में सब्‍जी बेचते हैं। एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्‍वर की आंखों से आंसू छलक आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

इंदौर में इंडिगो के विमान में निकली तकनीकी खराबी, 1 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए हुई रवाना

ट्रंप ने ईरानी परमाणु केंद्रों को भारी क्षति पहुंचाने का किया दावा, ईरान ने किया इंकार

UP: सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जानिए किन पर हुई कार्रवाई

पाक नेताओं की ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार की अनुशंसा पर आने लगीं आपत्तियां

अगला लेख