हिंसा प्रभावित मणिपुर में राहुल ने पोंछे पीड़ितों के आंसू, कांग्रेस ने भी बंधाई हिम्मत

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (11:32 IST)
manipur violence : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिंसा प्रभावित मणिपुर में लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। राहुल के मणिपुर दौरे को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर हिंसा प्रभावित मणिपुर वासियों से कहा कि हिम्मत रखिए... सब ठीक हो जाएगा। हम आपके साथ हैं।
 
कांग्रेस ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि प्यार, भाईचारा और शांति का संदेश लेकर राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे हैं। कल वे हिंसा के पीड़ितों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिले। उनका दुख बांटा, उनके आंसू पोछे, उन्हें हिम्मत दी... ये भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा। मणिपुर में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की ये यात्रा आज भी जारी है...
 
 
 
राहुल ने गुरुवार को चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा किया था, जो जातीय दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है।
 
जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर में राहत शिविरों के राहुल गांधी के दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को उस वक्त नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता के काफिले को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया और उन्हें अपने गंतव्य तक हेलीकॉप्टर से जाना पड़ा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख