राहुल गांधी को लगा है लालू प्रसाद यादव का श्राप

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (14:32 IST)
नई दिल्ली। क्या कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के श्राप के कारण गई है? हालांकि ऐसा लालू यादव नहीं बल्कि केन्द्रीय मंत्री और बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह कह रहे हैं। 
 
गिरिराज ने ट्‍वीट कर कहा कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी, उस समय राहुल गांधी उनसे नहीं मिलते थे...राहुल गांधी ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था। लालू जी ने उस समय राहुल गांधी को श्राप दिया था।
 
गिरिराज के ट्‍वीट के जवाब में रेणुका कुमार ने तंज करते हुए लिखा- कुछ भी हो बंदा जब लोकसभा में रहते हुए भाजपा को जिता रहा था तो फिर इस तरह से भाजपा को अपने सबसे अच्छे दोस्त को नहीं निकलना चाहिए था। रोहित कौशिक ने लिखा- बताओ, घोर कलयुग आ गया, पापियों के श्राप भी फलित होने लगे।
 
वहीं, रमन शर्मा ने लिखा- इन जैसों को कैबिनेट में जगह मिलना शर्मनाक है, जिनको तथ्यों पर तर्क देना ना आता हो। एक अन्य ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- अति का अंत होता है। इनका भी होगा तानाशाही नही चलेगी। विक्रम राठौड़ ने लिखा- ऐसा नहीं करना था, अब कांग्रेस जीत जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 87:13 का फॉर्मूला रद्द, मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण

LIVE: संगम से 15 किमी तक जाम, सेना ने संभाला मोर्चा

ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लग सकता है प्रतिबंध

13 भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक, MEA ने उच्चायुक्त को किया तलब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश के लिए जापान में किया रोड शो, जापानी निवेशकों के साथ ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट

अगला लेख