राहुल गांधी इसी वर्ष बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष : जयराम

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2016 (23:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने के लिए पार्टी में विभिन्न स्तरों पर लम्बे समय से हो रही मांग के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि उन्हें इसी वर्ष पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद है।
     
गांधी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए जयराम रमेश ने कहा गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और उम्मीद है कि 2016 में वे कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
       
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर के हवाले से छपी खबर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किशोर ने क्या कहा अथवा उनके मुंह से क्या कहलाया गया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन गांधी अभी पार्टी उपाध्यक्ष हैं और इसी साल वे कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं।
 
चेन्नई में भी गांधी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पेश किए जाने संबंधी एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांधी देश के 29 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। (वार्ता)

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Gaza: रफ़ाह में इसराइली हमले में बड़ी संख्या में लोग हताहत

रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा

अगला लेख