राहुल गांधी पर जयंती नटराजन के गंभीर आरोप, छोड़ेंगी कांग्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (09:39 IST)
नई दिल्ली। यूपीए सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं जयंती नटराजन ने बड़ा खुलासा किया है। नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार जयंती ने कहा है कि कई प्रोजेक्ट्स पर उन्हें राहुल गांधी की तरफ से खास अनुरोध मिले थे। हालांकि नटराजन ने कहा है कि दबाव के बावजूद उन्होंने कई योजनाओं को रोके रखा। 
 
अखबार के अनुसार नवंबर में नटराजन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक सख्त पत्र लिखा था। इस पत्र में नटराजन ने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ लोग मीडिया के जरिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार की मुहिम छेड़े हुए हैं। नटराजन के अनुसार यह मुहिम तब शुरू हुई जब राहुल गांधी ने अपना पर्यावरण के पक्ष में अपनाया रुख छोड़कर कॉरपोरेट प्रेमी हो गए। 
 
 
पत्र में नटराजन ने लिखा कि मुझे राहुल गांधी और उनके दफ्तर से खास अनुरोध (जो हमारे लिए निर्देश) होते थे जिनमें कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पर्यावरण को लेकर चिंताएं जाहिर की जाती थीं। मैंने उन अनुरोधों का पालन किया। 
 
नटराजन ने कहा है कि राहुल गांधी अनुरोध भेजते थे लेकिन यह हमारे लिए आदेश जैसा होता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब उन्हें पार्टी के काम के बहाने मंत्रीपद से हटाया गया, उसके एक दिन बाद फिक्की के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। नटराजन ने कहा कि उन्हें हटाए जाने के एक दिन बाद ही राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से मीडिया में ऐसी खबरें फैलाई गईं कि उनका इस्तीफा पार्टी के काम के लिए नहीं था।    

चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने नटराजन ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत दु:खद दिन है। मेरी चार पीढ़ी कांग्रेस में थी। मेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कोई इरादा नहीं था। यह हमारे लिए काफी तकलीफदेह है, क्योंकि हमारे खून में कांग्रेस है। मैं 30 साल से कांग्रेस में रही। मैं हमेशा राजीव, इंदिरा की नीतियों पर चली। इंदिरा, राजीव की नीति थी कि पर्यावरण की रक्षा हो। कांग्रेस अब वो नहीं रही जिसमें मैं रही। 

नटराजन ने कहा कि मैं मोदी की नीति पर हमले के पक्ष में थी। राहुल गांधी के ऑफिस से गलत जानकारी फैलाई। मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया गया। सोनिया गांधी ने मुझे मीडिया में जाने से मना किया था। राहुल गांधी ने कई प्रोजेक्ट्‍स की मंजूरी रोकी थी। वेदांता प्रोजेक्ट को मैंने रोका।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया