कूकू चिड़िया की तरह राहुल गांधी, BJP ने किसान पंचायत पर ट्‍वीट किए गए फोटो को लेकर साधा निशाना

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (15:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है। भाजपा का कहना है कि मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत को लेकर राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया, उसमें उन्होंने पुरानी तस्वीर का प्रयोग किया गया है। भाजपा का आरोप है कि तस्वीर के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि किसान महापंचायत में कितनी भीड़ है। परिश्रम नहीं करना और दूसरे के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास करना राहुल गांधी की आदत बन चुका है।

ALSO READ: 100 साल की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : PM मोदी
 
क्या था ट्‍वीट में : राहुल गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था कि डटा है, निडर है, इधर है, भारत का भाग्यविधाता। हालांकि अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत का जिक्र नहीं किया था।

ALSO READ: हिन्दू संस्कृति का अपमान है तालिबान से RSS की तुलना, जावेद अख्तर पर शिवसेना भी जमकर बरसी

संबित पात्रा ने कहा कि 'राहुल गांधी जमीन पर उतरकर राजनीति नहीं करते हैं। वे ट्विटर पर भ्रम की राजनीति करते हैं। किसान महापंचायत की आज उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जो कि पुरानी है। उनकी हालत कूकू चिड़िया की तरह हो गई है।

कूकू चिड़िया कभी मेहनत नहीं करती, वह अपना घोंसला खुद नहीं बनाती। कांग्रेस अध्यक्षविहीन है और वह जमीन पर किसी मुद्दे को उठा नहीं पा रही। यह बात राहुल गांधी को पता है। वे दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाकर अपने संगठन को कमजोर बना रहे हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 96 फीसदी से ज्‍यादा छात्र रहे सफल

Rajkot gaming zone fire : राजकोट में TRP Game Zone में लगी आग पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- पूछा किसने दी अनुमति

पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्‍तानी तस्‍करों से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार

Delhi Hospital Fire Case : उपराज्यपाल सक्सेना ने मुख्य सचिव को दिए जांच के निर्देश

live : cyclone remal की आहट, कोलकाता एयरपोर्ट बंद, ओडिशा में बारिश

अगला लेख