'सूट-बूट की सरकार' का एकमात्र लक्ष्य 'मित्रों' की तिजोरी भरना : राहुल गांधी

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (16:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि 'सूट-बूट की सरकार' का एकमात्र लक्ष्य 'मित्रों' की तिजोरी भरना है। उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह ट्वीट किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016-21 के दौरान गरीबों की आमदनी घटती चली गई और अमीरों की आमदनी बढ़ गई।

राहुल गांधी ने कहा, गरीब वर्ग की आमदनी 50 प्रतिशत घटी, मध्यम वर्ग की आमदनी 10 प्रतिशत तक गिरी, अमीर वर्ग की आमदनी 40 प्रतिशत तक बढ़ी। चाहे जनता को महंगाई, बेरोज़गारी कितना भी तड़पाए, 'सूट-बूट सरकार' का एक ही लक्ष्य- 'मित्रों' की तिजोरी भरती जाए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में दावा किया, 2014-15 से 2021-22 के बीच प्रति वर्ष वास्तविक मजदूरी की वृद्धि दर : 0.9 प्रतिशत- खेत मजदूर, 0.2 प्रतिशत- निर्माण श्रमिक, 0.3 प्रतिशत- गैर-कृषि श्रमिक, लेकिन पिछले सिर्फ 5 साल में अडाणी की संपत्ति 1440 प्रतिशत बढ़ी। मित्र का साथ, मित्र का विकास!
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख