पवार के घर पर बना मोदी को हराने का 'चक्रव्यूह', कांग्रेस और राकांपा में हुआ सीट बंटवारा

Webdunia
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (08:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से यहां मुलाकात की। इसके बाद दोनों पार्टियों ने महाराष्ट्र में अपने गठबंधन के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया। पवार के घर ही लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी हराने की रणनीति भी बनाई गई।

गांधी ने पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। घंटेभर चली इस बैठक के दौरान राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल और सु्प्रिया सुले तथा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
 
पवार ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कांग्रेस और राकांपा प्रत्येक कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में सीट बंटवारे और अन्य विवरण का ऐलान किया जाएगा।
 
2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया था और कांग्रेस ने 26 सीटों पर और राकांपा ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने दो सीटों पर जबकि राकांपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि आम चुनाव के कुछ महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग हो गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख