राहुल ने कसा तंज, मोदीजी यह 'ईंधन चुनौती' का सही जवाब नहीं...

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (16:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल के दाम एक पैसा कम करने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह दाम घटाने की उनकी चुनौती का जवाब नहीं है।


गांधी ने ट्वीट किया, प्रिय प्रधानमंत्री जी, आपने पेट्रोल तथा डीजल के दाम आज एक-एक पैसा घटाया। महज एक पैसा। आपने यदि यह मजाक किया है तो यह बचकाना और बेतुका है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक पैसे की कमी करना उनकी दामों में कमी करने की पिछले सप्ताह दी गई चुनौती का 'उचित जवाब' नहीं है।

गांधी ने 24 अप्रैल को मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था कि वह पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करें अन्यथा कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी और कीमतें घटाने को आपको मजबूर कर देगी।

तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 60 और 56 पैसे प्रति लीटर कम करने की घोषणा की लेकिन कुछ ही देर बाद कहा कि कीमतों में यह कमी वेबसाइट पर तकनीकी खराबी की वजह से दिखाई दी है वास्तव में पेट्रोल और डीजल के दाम एक-एक पैसा घटाए गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख