राहुल गांधी भी मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2019 (19:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल होने वाले नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। संप्रग की प्रमुख सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
 
30 मई को शाम 7 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए खास तैयारियां की गई हैं। इस बार शपथ समारोह में बिम्सटेक के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से साफतौर पर इंकार कर दिया है।
 
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी और डॉ. सिंह इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। सोनिया गांधी और डॉ. सिंह मोदी के पहले कार्यकाल में भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उस समय सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में समारोह में शिरकत की थी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख