Rahul Gandhi : राहुल गांधी मान जाते तो केंद्र में बन सकती थी INDIA ब्लॉक की सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 जून 2024 (19:36 IST)
Rahul Gandhi  News in hindi : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो चु्का है। भाजपा अकेले दम पर बहुमत से दूर रह गई है। अब बिना सहयोगी दलों के वह सरकार नहीं बना सकती। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) केंद्र में किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि वे राजनीति में किसी के 'सगे' नहीं हैं। कभी भी पाला बदल सकते हैं। 
ALSO READ: भाजपा के अयोध्या हारने की असली कहानी, अयोध्यावासियों की जुबानी
INDIA ब्लॉक की बात करें तो 234 का आंकड़ा उसके लिए संजीवनी की तरह है। कुछ समय पहले के राजनीतिक परिदृश्य पर एक नजर डालते हैं, जब INDIA गठबंधन का जन्म हो रहा था। इसके सूत्रधार थे जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, जो आज एनडीए के पाले में हैं। नीतीश और तेजस्वी बड़े दलों के प्रमुखों के द्वार पर जाकर गठबंधन को मूर्त रूप दे रहे थे। ऐसा लगा कि पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा होकर नरेन्द्र मोदी को चुनौती देगा। 
राहुल के रवैए थे नाराज : INDIA गठबंधन की पहली बैठक भी पटना में हुई। मीडिया में खबरें आईं कि INDIA गठबंधन के संयोजक पद को लेकर नीतीश नाराज हो गए और पाला बदलकर एनडीए के साथ हो गए। नीतीश राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के व्यवहार को लेकर भी नाराज थे। बैठकों में कई मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। INDIA गठबंधन के फैसले भी राहुल गांधी ले रहे थे। इससे नीतीश गठबंधन में अपना महत्व कम नजर आने लगा था। इसलिए उन्होंने गठबंधन को बाय-बाय कर दिया और बिहार में भी राजद से नाता तोड़ दिया।
विधानसभा चुनावों से बदला परिदृश्य : इंडिया गठबंधन की दो-तीन दौर की बैठक के बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव सामने आ गए। इनमें कांग्रेस ने किसी भी दल को साथ नहीं लिया। मध्यप्रदेश में अखिलेश यादव ने पेशकश भी की, लेकिन ठुकरा दिया गया। सपा अकेले मैदान में उतरी। कांग्रेस को यह लगा कि इन तीन राज्यों के चुनावों में उसे किसी की जरूरत नहीं है। वह अकेले के दम पर सरकार बना सकती है। अगर उसके पक्ष में नतीजे आते हैं तो इंडिया गठबंधन में उसका वर्चस्व बढ़ जाएगा और वह फैसले ले सकेगी।
ALSO READ: Abhishek Banerjee : कौन हैं TMC के सेनापति अभिषेक बनर्जी, जिन्होंने मोदी के सूरमाओं को दी मात
हालांकि नीतीश की सीटों को भी जोड़ लिया तो भी इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाता। एक बात जरूर तय है कि यदि बिहार में कांग्रेस और राजद के साथ नीतीश चुनाव लड़ते तो गठबंधन की सीटें बढ़ सकती थीं। ताजा घटनाक्रम में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के कोई चांस नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे अब राहुल गांधी को भी समझ आ गया होगा कि साथ चलने में ही उनकी और कांग्रेस की भलाई है। वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख