हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट से खुश नहीं हैं राहुल गांधी, बताया क्या होगा कांग्रेस का एक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (12:50 IST)
Haryana election results : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के नतीजों को अप्रत्याशित बताया। उन्होंने कहा कि हम नतीजों का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।
 
राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। ALSO READ: भाजपा नेता अनिल विज ने किसे कहा, चुल्लू भर पानी में डूब मरें
 
उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद।
 
राहुल ने कहा कि हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
<

जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।

हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।

सभी हरियाणा वासियों को…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2024 >
उल्लेखनीय है कि एक्जिट पोल के उलट हरियाणा विभानसभा चुनावों में भाजपा ने 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। पार्टी को 90 में 48 सीटों पर जीती मिली जबकि कांग्रेस मात्र 37 सीटें जीतने में सफल रही। 
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पाकिस्तान के सीने पर करारा प्रहार

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कहीं ये गलती आपको जेल न पहुंचा दे!

प्रधानमंत्री मोदी में दम है तो बोल दें डोनाल्ड ट्रंप झूठा है, जानिए और क्या कहा राहुल गांधी ने

अगला लेख