'फटाफट फुल करवा लें Petrol टैंक, मोदी सरकार का चुनावी offer होने जा रहा है खत्म'

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (18:12 IST)
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 120वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था। जो 110 बैरल प्रति डॉलर की कीमत को पार कर चुका है। माना जा रहा है कि 5 राज्यों में चुनावों के कारण सरकार डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि नहीं कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि है- फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer खत्म होने जा रहा है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बीते 2 महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन के दामों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी।
<

फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए।

मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है। pic.twitter.com/Y8oiFvCJTU

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2022 >तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लें तो 15.1 रुपए प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि की आवश्यकता है। पेट्रोल और डीजल के दाम 16 मार्च तक 12 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसकी सख्त आवश्यकता भी है। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि अभी जो राहत मिल रही है वह भाजपा सरकार का चुनावी ऑफर है और अब चुनाव खत्म हो रहे हैं इसलिए तेल की कीमतों मे कमी का यह ऑफर भी खत्म हो जाएगा।

गांधी ने ट्वीट किया कि फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ ऑफर ख़त्म होने जा रहा है। कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला कर रही है कि उसने चुनाव में लोगों को भ्रमित करने के लिए तेल की कीमत घटाई थी और अब चुनाव खत्म हो रहे हैं, इसलिए पेट्रोल डीजल तथा रसोई के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law : सुप्रीम कोर्ट वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन, किस्मत संवारने की कवायद

कर्नाटक के गृहमंत्री का विवादास्पद बयान, बोले- बड़े शहरों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं

CM ममता का इमोशनल दांव, मैं नौकरी गंवाने वालों के साथ, जेल जाने को भी तैयार

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला, पीड़िता और हमलावर अस्पताल में भर्ती

अगला लेख