Hanuman Chalisa

Pushups Challenge: 9 सेकंड... नॉनस्टाप 13 पुशअप्‍स... ये है ‘रागा’ का नया अवतार

Webdunia
मंगलवार, 2 मार्च 2021 (19:15 IST)
बॉडी बि‍ल्‍डिंग, पुशअप्‍स और सिक्‍स पैक एब्‍स। यह सब किसी बॉलीवुड एक्‍टर या किसी स्‍पोर्टसमैन के नाम के साथ जोडे जाएं तो समझ में आता है, लेकिन अगर इन सब की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चर्चा में आए तो इसे क्‍या कहेंगे।

आजकल कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी राजनीति की वजह से नहीं, बल्‍कि अपनी पुशअप्‍स के लिए ही चर्चा में हैं। 9 सेकंड में उन्‍होंने नॉनस्‍टॉप 13 पुशअप्‍स ठोक मारे हैं। वो भी सभी के सामने एक प्रोग्राम में।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने दक्षिण दौरे के दौरान एक नए रूप में नजर आए हैं। उनके इस नए अवतार की वजह से वे सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहे हैं। ट्व‍िटर से लगाकर फेसबुक और इंस्‍टाग्राम से लेकर खबरों में सब जगह राहुल गांधी की बॉडी बि‍ल्‍डिंग की वजह से चर्चा हो रही हैं।

राहुल गांधी ने पहले केरल में मछुआरों के साथ समुद्र में तैराकी की और सिक्‍स पैक एब्‍स दिखाए। सोमवार को राहुल गांधी ने तमिलनाडु के दौरे में कन्याकुमारी में रोड शो निकाला। इसके बाद राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला।

कन्‍याकुमारी के मुलगामुदुबन के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं से बात की। राहुल गांधी ने स्‍कूल में शिक्षकों और छात्रों के साथ पांरपरिक नृत्‍य भी किया।

इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नजर आए। राहुल ने यहां पर स्‍कूली छात्रों से संवाद किया। इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए।

राहुल का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्‍होंने 9 सेकंड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स लगा दिए। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप किए। उन्‍होंने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है।

पिछले दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही राहुल समुद्र में मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। राहुल की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख