अमेठी में कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, अभी तो शुरुआत है, 2-3 महीने में हम आपको ऐसा ही मजा दिखाएंगे

Webdunia
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (13:34 IST)
अमेठी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों राफेल सौदे को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में हैं और अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इस दौरान भी उन्होंने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे निशाने पर लिया और एक बार फिर दोहराया कि नरेंद्र मोदीजी चौकीदार नहीं हैं, नरेंद्र मोदीजी चोर हैं।


कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राफेल सौदे का मुद्दा बड़े जोरशोर से उठाया। राहुल गांधी ने ‍कहा कि ये जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आया था, इसी ने अनिल अंबानी को 30 हज़ार करोड़ रुपया पकड़ा दिया। अभी तो शुरुआत हुई है, अभी देखना मजा आएगा। आने वाले 2-3 महीने में ऐसा मजा दिखाएंगे हम आपको।

राहुल गांधी ने तल्ख तेवर में कहा कि नरेंद्र मोदी के जो काम हैं राफेल, विजय माल्या, ललित मोदी, नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) इन सब कामों में चोरी है और एक-एक करके हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदीजी चौकीदार नहीं हैं, नरेंद्र मोदीजी चोर हैं। अमेठी में राहुल ने राफेल पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- वो मेरी आंखों में नहीं देख सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

Champions Trophy 2025 से बाहर हुए Jasprit Bumrah, यशस्वी को भी टीम में नहीं मिली जगह

मैं घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, खाना खाऊंगा और, BJP के कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिज विज

बहराइच में खेत की रखवाली कर रहे किसान को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला

प्रियंका गांधी का कटाक्ष, पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्तमंत्री

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

अगला लेख