हार्वर्ड के छात्रों से मिले राहुल गांधी, भारतीय छात्रों को लेकर कही यह बात

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (23:06 IST)
Rahul Gandhi's conversation with Harvard students : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह के साथ संवाद किया और इस बात पर जोर दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्‍यके भारतीय छात्र को वैश्विक दूत बनने के लिए आवश्यक अनुभव और अवसर मिले।
 
छात्रों के साथ बातचीत के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, छात्र भारत के बारे में कई विषयों को लेकर उत्सुक थे। मसलन, सत्तावाद का उदय और लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चुनौतियां, चीन द्वारा उत्पन्न भूराजनीतिक चुनौतियां और एआई जैसी नई प्रौद्योगिकी के विषय।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ कांग्रेस नेता की मुलाक़ात शुक्रवार को दिल्ली में हुई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने छात्रों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, मैंने दूसरों को सुनने की शक्ति और भारत की दार्शनिक और आध्यात्मिक परंपराओं पर अपने विचार स्पष्ट किए।

गांधी ने जोर दिया, इन उज्ज्वल, आत्मविश्वास से भरी प्रतिभाओं को सुनकर मैं हर भारतीय छात्र को वैश्विक दूत बनने के लिए समान अवसर दिलाने के लिए लड़ने के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित हो गया। कांग्रेस नेता अपनी विदेश यात्राओं के दौरान दुनिया भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत करते रहे हैं। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख