Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (00:57 IST)
Rahul Gandhi News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं को आगाह किया कि 2028 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में संभवतः छेड़छाड़ हो सकती है। राहुल ने पिछले साल महाराष्ट्र में ऐसा होने का दावा किया था। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कुछ महीनों बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी। राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता में आती है तो वह जाति जनगणना कराएगी और सरकारी नौकरियों में दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगी।
 
कांग्रेस नेता ने वीडियो लिंक के माध्यम से मध्यप्रदेश के पार्टी विधायकों के लिए धार जिले के मांडू में शुरू हुए 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, मतदाता सूची में हेराफेरी, जैसा महाराष्ट्र में हुआ, वैसा ही मध्यप्रदेश में भी हो सकता है।
ALSO READ: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, मुझे सदन में बोलने नहीं दिया गया
राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता में आती है तो वह जाति जनगणना कराएगी और सरकारी नौकरियों में दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगी। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में नफरत फैला रही है।
 
उन्होंने दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में केंद्रित कर दिया गया है और इससे व्यापक संकट पैदा हो रहा है। गांधी ने पार्टी नेताओं से चुनावी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी तेज करने का आग्रह किया।
 
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव हरीश चौधरी ने कहा कि आगामी चुनावों में कृत्रिम मेधा (एआई) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। चौधरी ने पार्टी को अपनी डिजिटल और सोशल मीडिया उपस्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
ALSO READ: राहुल गांधी का दावा, 'मेक इन इंडिया' की बातें सिर्फ भाषण, असली विनिर्माण नहीं हो रहा
कांग्रेस महासचिव ने कहा, हमें यह मानसिकता छोड़नी चाहिए कि संगठन को हमारी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के अनुसार काम करना चाहिए। बदलाव जरूरी है। जाति जनगणना में राहुल गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार घोटालों में उलझी हुई है।
 
सिंघार ने कहा, किसान खाद पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं, गरीबों, आदिवासियों और राज्य के सभी नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि 2028 के चुनाव से पहले की अवधि एक परीक्षा है जिसे हमें पास करना चाहिए।
ALSO READ: ...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में युवा और किसान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा, निवेश मांग का अनुसरण करता है, आकर्षण का नहीं। मध्यप्रदेश में निवेश लाना आज सबसे बड़ी चुनौती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

अगला लेख