तेलंगाना में राहुल गांधी बोले- KCR बताएं कि उन्होंने तेलंगाना के लिए क्या किया

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (20:59 IST)
Rahul Gandhi's statement regarding KCR : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी ने दक्षिणी राज्य के लिए क्या किया, इस पर सवाल उठाने से पहले लोगों को बताएं कि उन्होंने तेलंगाना के लिए क्या किया?
 
गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि केसीआर देश में सबसे भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और पैसा कमाने वाले सभी विभाग राव के परिवार के सदस्यों के पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पार्टी द्वारा दी गई ‘छह गारंटी’ को कैबिनेट की पहली बैठक में ही कानून का रूप देकर इसे लागू कर दिया जाएगा।
 
राहुल गांधी ने कहा, आज तेलंगाना में दोराला सरकार (सामंती सरकार) और प्रजाला सरकार (जनता की सरकार) के बीच लड़ाई है। आपके मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है। सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस ने क्या किया है, सवाल यह है कि केसीआर ने क्या किया है?
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य तेलंगाना में बीआरएस को और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराना है। राहुल गांधी ने कहा कि हैदराबाद शहर, जहां से राव कथित तौर पर करोड़ों रुपए लूट रहे हैं, उसे कांग्रेस ने विकसित किया और इसे आईटी हब बनाया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख