Dharma Sangrah

इंदौर में बोले राहुल गांधी- मेरी इमेज खराब करने में हजारों करोड़ खर्च कर दिए, मुझे तो इसका फायदा ही हुआ

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2022 (15:06 IST)
इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए और मेरी इमेज बना दी, लेकिन ये मेरे लिए लाभदायक ही रहा। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी बड़ी ताकत से लड़ रहे हों तो आप पर निजी हमले तो होंगे ही।
 
अडानी-अंबानी पर परोक्ष निशाना : उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि तीन-चार लोगों के हाथ में हिंदुस्तान का पूरा धन दे दिया है। ये लोग हर क्षेत्र में अपना एकाधिकार जमाते जा रहे हैं। इससे छोटे और मध्यम उद्योग और व्यापार करने वालों की वृद्धि रुक गई है। यही कारण है कि देश में बेरोजगारी भी बढ़ रही है। 
 
मैं सही काम कर रहा हूं : उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुझ पर ये हमले हो रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं। उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि किसान जो इस देश की नींव हैं, उन्हें छोड़ दिया गया है। उनको उनको बीज, खाद, बीमा कुछ भी नहीं मिल रहा। सभी जगह निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल और अस्पताल सरकार की जिम्मेदारी हैं। इन्हें सरकार को ही देखना चाहिए। 
<

देश हिंदुस्तान की सोच से चलना चाहिए, सरकार की सोच से नहीं चलना चाहिए।

- श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/Td4DQ40LyI

— Congress (@INCIndia) November 28, 2022 >
खरीदे हुए लोग भरोसे के लायक नहीं : उन्होंने कहा कि देश में जो नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है, वो खतरनाक है। ऐसे में मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं इस डर, हिंसा और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करूं। मप्र में कांग्रेस की सरकार गिराने वाले नेताओं की कांग्रेस वापसी के मुद्दे पर राहुल सीधे कुछ नहीं बोले, लेकिन उन्होंने कहा कि यह सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश कांग्रेस से करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पैसों से खरीदे गए हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

भाजपा नहीं सुन रही जनता की आवाज : उन्होंने कहा कि हमारा देश डाइनेमिक देश है, इसे रिजिड तरीके से नहीं चलाया जा सकता। आप जनता की आवाज को सुनोगे तो आपको पता चल जाएगा। हमने यूपीए की सरकार के दौरान मनरेगा शुरू किया इससे मजदूरों को फायदा शुरू किया। किसानों ने हमें अपनी समस्या बताई तो हमने उनका भी कर्जा माफ किया। भाजपा रिजिड तरीके से देश को चला रही है। वह जनता की आवाज नहीं सुन रही है। देश हिन्दुस्तान की आवाज के हिसाब से चलना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

LIVE: 7 मंत्रियों समेत भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

भाजपा सांसद बांसुरी के पिता स्वराज कौशल का निधन

कंगना ने राहुल से क्यों कहा, भाजपा में आ जाइए... आप भी बन सकते हैं अटल जी

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

अब भोपाल में लें सकेंगे डल झील की तर्ज पर सैर का आनंद, शिकारे कराएंगे लहरों से आपकी दोस्ती

अगला लेख