Biodata Maker

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय का पलटवार, कांग्रेस एनसीपी (एसपी) राज में 15 वर्षों में 55,928 किसानों ने आत्महत्या क्यों की?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (12:30 IST)
Rahul Gandhi on Farmers sucide : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर गुरुवार को दावा किया कि महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह सिस्टम किसानों को मार रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 'पीआर' का तमाशा देख रहे हैं। इस पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी पलटवार करने में देर नहीं की।
 
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'सोचिए.. सिर्फ तीन महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या यह सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार, जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? वह चुप है। बेरुख़ी से देख रही है।'
 
उन्होंने दावा किया कि किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है - बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है.. लेकिन एमएसपी की कोई गारंटी नहीं। जब वे कर्ज़ माफ़ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।
 
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे - आज हालत ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है। यह सिस्टम किसानों को मार रहा है - चुपचाप, लेकिन लगातार.... और मोदी जी अपने ही पीआर का तमाशा देख रहे हैं।
 
भारतीय जनता पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक्स पर एक चार्ट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 55,928 किसानों ने आत्महत्या की। मालवीय ने कहा कि मृतकों को गिनने की राजनीति घृणित है, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोगों को आईना दिखाना जरूरी है।'
 
edited by : Nrapendra Gupta
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को लेफ्टिनेंट जनरल की चेतावनी, और भी घातक होगा Operation Sindoor 2.0

Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर

सिवनी हवाला कांड में SDOP पूजा पांडे समेत 6 गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, बोले CM , किसी को बख्शा नहीं जाएगा

बेलगाम ट्रैफिक के आगे बेबस पुलिस, इंदौर का निकला दम, जिम्‍मेदार बोले- दिक्‍कत तो है पर सुधारेंगे, करेंगे इंजीनियरिंग प्‍लान

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर BJP शामिल, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली NCR में ग्रीन पटाखों से मनेगी दिवाली

LIVE: बड़ी खबर, दिवाली पर दिल्ली NCR में बिकेंगे ग्रीन पटाखे

अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर हाईअलर्ट पर ग्वालियर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, स्कूलों में छुट्टी, हथियार लेकर चलने पर रोक

मुरीदके में पुलिस ने TLP प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां, हिंसक झड़प में 5 की मौत

ग्वालियर में CSP हिना खान ने क्यों लगाए जय श्री राम के नारे, एडवोकेट अनिल मिश्रा को सुनाई खरी-खोटी

अगला लेख