Dharma Sangrah

राहुल का बड़ा हमला, भाजपा राज में किसान संकट में, मोदी किसी की नहीं सुनते

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (21:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज में किसान संकट में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की नहीं सुनते हैं।
 
गुजरात के भावनगर में पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प का हवाला देते हुए गांधी ने फेसबुक पोस्ट ने कहा, 'कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई कर्जमाफी पर मोदीजी छाती पीट रहे हैं, बोला कांग्रेस के लिए किसान वोट बैंक है। अब जरा गुजरात में किसानों की हालत देखिए। भाजपा राज में किसान संकट में है।' 
 
उन्होंने कहा, 'भावनगर के किसानों ने सिंचाई और खेती पर बुरे प्रभाव के चलते माइनिंग का विरोध किया तो गुजरात पुलिस ने किसानों का ये हाल किया। मंदसौर से भावनगर तक भाजपा का किसान विरोधी चरित्र सामने है।' 
 
बाद में गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस ने भारत की विकास गाथा का निर्माण किया। मोदी ने गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी से इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। यहां एक ऐसे अक्षम व्यक्ति हैं जो किसी की नहीं सुनते।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील : CM योगी आदित्यनाथ

यूपी में निवेश के लिए बड़ा कदम, 5 शहर, 5 रणनीतियां, लक्ष्य एक

23 अक्टूबर का दिन Apple के लिए क्यों है खास, कौनसा क्रांतिकारी प्रोडक्ट था जिसने दुनियाभर में मचा दिया था तहलका

मलेशिया में ट्रंप का विरोध, आसियान सम्मेलन में करेंगे शिरकत, मोदी से हो सकती है मुलाकात

अगला लेख