राहुल गांधी का बड़ा बयान, सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक नहीं सकते

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (14:33 IST)
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना में पार्टी की बिहार इकाई के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते तथा कांग्रेस सत्य एवं संविधान की रक्षा करती रहेगी। ALSO READ: कौन है मोहम्मद रिजवी, जिसने पीएम मोदी और उनकी मां को दी गाली
 
वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है, हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।'
 
 
इसी बौखलाहट में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय- सदाकत आश्रम पर BJP ने अपने विधायकों के साथ गुंडे भेजकर हमला कराया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। लेकिन... नरेंद्र मोदी और BJP याद रखे, इस कायरतापूर्ण हमले से हम डरने वाले नहीं हैं। आपकी वोट चोरी को और मजबूती से उजागर करेंगे। जनता के अधिकारों के लिए लड़ेंगे। संविधान को खत्म करने की आपकी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।
<

अहिंसा के आगे हिंसा कभी टिक नहीं सकती है।

वोट चोरी और चुनावी धांधली के खिलाफ हम लगातार आवाज उठा रहे हैं। हमारी 'वोटर अधिकार यात्रा' को लोगों का अपार प्रेम और समर्थन मिल रहा है, जिससे BJP और नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं।

इसी बौखलाहट में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय- सदाकत… pic.twitter.com/5SlhVUDBQY

— Congress (@INCIndia) August 29, 2025 >
यात्रा का आज 13वां दिन है। यह शुक्रवार सुबह बेतिया (पश्चिमी चंपारण) से शुरू हुई और दोपहर के समय गोपालगंज पहुंची।
 
राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से संबंधित एक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में भाजपा द्वारा पटना में निकाले गए मार्च के दौरान शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के लिए अपशब्द बोले जाने की घटना के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम तक मार्च निकाला। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के अंदर तोड़फोड़ की और उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
 
यात्रा का आज 13वां दिन है। यह शुक्रवार सुबह बेतिया (पश्चिमी चंपारण) से शुरू हुई और दोपहर के समय गोपालगंज पहुंची।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Nepal में हालात बेकाबू, तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नहीं मान रहे पीटर नवारो, भारत द्वारा रूसी तेल खरीद को कहा ब्लड मनी

Delhi floods Photos : बाढ़ के बाद बदहाल दिल्ली, तस्वीरों में देखें जिंदगी की सचाई

SIR पर सुप्रीम कोर्ट, आधार स्वीकार करने के लिए निर्देश जारी करे EC

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, चांदी भी हुई सस्‍ती, जानिए क्‍या रहे भाव...

कौन है रैपर, कवि और म्‍युजिशियन बालेंद्र शाह जिन्‍हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं नेपाली Gen Z?

अमेरिका की भारत को धमकी, नहीं मानोगे तो अच्छा नहीं होगा

नेपाली PM ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र का भी इस्तीफा, वित्त मंत्री और पूर्व पीएम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, राष्ट्रपति, गृहमंत्री के घर जलाए, 22 की मौत

LIVE: नेपाल में तख्तापलट, PM के बाद राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने दिया इस्तीफा

Operation Sindoor की सफलता में 400 वैज्ञानिकों ने निभाया रोल, 24 घंटे किया काम, ISRO प्रमुख ने बताया कैसे की मदद

अगला लेख