Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी को सता रही है वायनाड की चिंता, पीएम मोदी से मांगी मदद

Advertiesment
Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी। उनके ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, प्रधानमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सहायता का भरोसा दिया है।

वायनाड से सांसद गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की और केरल खासकर वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए हरसंभव सहायता की मांग की। उनके ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, प्रधानमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सहायता का भरोसा दिया है।

इससे पहले देश कई हिस्सों और केरल में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति और मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोविंदा और शिल्पा शेट्टी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत