राहुल गांधी ने शादी को लेकर पहली बार की बात, बताया कैसी लड़की चाहिए, कैसे होने चाहिए गुण

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (19:13 IST)
नई दिल्ली। Rahul Gandhi Talks About Marriage : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वे शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों। उन्होंने एक यू-ट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में यह बयान दिया।
 
राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे मेरे जीवन का प्यार थीं। वे मेरी दूसरी मां थीं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वे इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिली-जुली हों।
पप्पू बोलने पर नहीं लगता बुरा : उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई ‘पप्पू’ बोलता है तो उन्हें बुरा नहीं लगता क्योंकि यह सब दुष्प्रचार का हिस्सा है तथा ऐसा बोलने वाले अपने आप में परेशान और डरे हुए होते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार का हिस्सा है। जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है, उसके जीवन में कुछ नहीं है, उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसे मुझे गाली देने की जरूरत है, तो गाली दे मैं, स्वागत करूंगा।
 
राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो... मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।
 
उन्होंने इस इंटरव्यू में गाड़ियों और बाइक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि उनके पास अपनी कोई कार नहीं है, लेकिन उनकी मां के पास एक कार है।
उन्होंने कहा कि मैं लंदन में रहता था तो ‘आरएस 20’ बाइक चलाता था, वो मेरे जीवन का एक प्यार है।
 
राहुल गांधी का कहना था कि वे साइकिल चलाना पसंद करते हैं तथा कभी उन्हें लैम्ब्रेटा (स्कूटर) पसंद थी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों और ड्रोन के मामले में पीछे है क्योंकि इसके लिए यहां जरूरी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

BYD ने उड़ाई एलन मस्क की नींद, 5 मिनट की चार्जिंग में 500 KM दौड़ेगी कार

जानिए कब शुरू को रही है केदारनाथ समेत चारधाम की यात्रा

टेक्सास की संसद ने होली पर प्रस्ताव किया पारित, मान्यता देने वाला तीसरा अमेरिकी राज्य बना

Naxalite : चारों तरफ से घेराबंदी फिर किया हमला, 22 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ऐसे किया ढेर

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

अगला लेख