ईंधन को लेकर राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना, ट्वीट कर लगाया यह आरोप...

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (22:09 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' उनके (प्रधानमंत्री के) 'लूट तंत्र' के खिलाफ 'लोकतंत्र' की आवाज है। राहुल ने ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर हमला बोला और ट्वीट कर आरोप लगाया।

कांग्रेस वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य कम नहीं करने को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही है।
<

कच्चा तेल - 25% सस्ता
एलपीजी - 40% सस्ती

ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए?

प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है - भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2022 >
राहुल ने हिंदी में ट्वीट किया, कच्चा तेल 25 प्रतिशत सस्ता। एलपीजी 40 प्रतिशत सस्ती। ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए? उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है- भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!

राहुल ने गुरुवार को भी ईंधन के दामों के विषय पर सरकार पर हमला बोला था और ट्वीट कर आरोप लगाया था, भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

अगला लेख