Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी ने दी राहुल गांधी को जन्‍मदिन की बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 19 जून 2025 (20:15 IST)
Rahul Gandhi birthday News : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को 55 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। राहुल अपने जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्‍येष्‍ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और नेता प्रतिपक्ष हैं।
 
कांग्रेस के कई नेताओं ने सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए राहुल गांधी की सराहना की तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनका रिश्ता खून का भले न हो, लेकिन विचार, नजरिए और उद्देश्य का जरूर है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्‍येष्‍ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और नेता प्रतिपक्ष हैं।
वह अपने जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
 
खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जो चीज आपको अलग करती है वह संविधान के मूल्यों के प्रति आपका अप्रतिम समर्पण और उन लाखों लोगों के लिए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपकी गहरी करुणा, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती हैं।
उन्होंने कहा, आपके कार्य लगातार कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को दर्शाते हैं। जैसा कि आप सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखते हैं, मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।
 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, विचारों और मूल्यों के संदर्भ में मेरे भाई राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनके रिश्ते खून से नहीं, बल्कि विचार, दृष्टि और उद्देश्य से जुड़े हैं।
 
स्टालिन का कहना था, आप दृढ़ रहें और साहस के साथ नेतृत्व करें। एक उज्ज्वल भारत की ओर हमारे मार्च में जीत हमारी होगी। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं। भगवान उनको स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रखें।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और सफल करियर की कामना है।
 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी राहुल गांधी को बधाई दी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया के देशों में कब और कैसे होती है जनगणना, कुछ देशों में हर साल होती है गिनती