8 चीते तो आ गए लेकिन 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां क्यों नहीं आईं? PM मोदी से राहुल गांधी का सवाल

Webdunia
शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (19:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़े जाने के बाद शनिवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि 8 चीते तो आए गए, लेकिन 8 वर्षों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि  8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 वर्षों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए? युवाओं की है ललकार, लेकर रहेंगे रोज़गार। कांग्रेस और राहुल गांधी का यह आरोप रहा है कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया।
<

8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए,
8 सालों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए?

युवाओं की है ललकार, ले कर रहेंगे रोज़गार।#राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस pic.twitter.com/QEFUF90lkm

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022 >
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में छोड़ा। इस मौके पर मोदी अपने पेशेवर कैमरे से चीतों की कुछ तस्वीरें भी खींचते हुए दिखाई दिए।
 
भारत में चीतों को विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद उन्हें देश में फिर से बसाने की परियोजना के तहत नामीबिया से आठ चीते शनिवार सुबह कुनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। पहले इन्हें विशेष विमान से ग्वालियर हवाई अड्डे और फिर हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले में स्थित केएनपी लाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

कर्तव्य पथ पर दिखा डेयरडेविल्स शो, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, परेड में सेना का मनमोहक अंदाज

Indore : वीर शहीदों के प्रति नगर निगम की शर्मसार करने वाली लापरवाही, कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार

MP : गणतंत्र दिवस पर CM यादव के बड़े ऐलान, इंदौर में फहराया तिरंगा

LIVE: गणतंत्र दिवस परेड में 'चीता द प्राइड ऑफ इंडिया', एमपी की झांकी ने सबका मोहा

केसरिया साफा में कर्तव्य पथ पर पहुंचे PM मोदी, देखें कैसा था अंदाज

अगला लेख