Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी पहले इतिहास पढ़ें, विदेशी टी-शर्ट पहन देश जोड़ने निकले हैं : अमित शाह

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (18:54 IST)
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें पहले भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए। साथ ही, उन्होंने राजस्‍थान की गहलोत सरकार पर वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी टी-शर्ट पहनकर देश जोड़ने के लिए निकले हैं।
 
शाह यहां रावण चबूतरा मैदान में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं... विदेशी टी-शर्ट पहनकर वह भारत जोड़ने निकले हैं।
webdunia
उन्‍होंने कहा कि मैं राहुल बाबा और कांग्रेसियों को संसद में दिया गया उनका एक भाषण याद दिलाता हूं। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। राहुल बाबा, किस किताब में आपने यह पढ़ा है? यह तो वह राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने प्राणों की आहुति दे दी।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने न‍िकले हैं, मुझे लगता है कि उन्हें भारत के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है। शाह ने कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि गहलोत सरकार विकास के काम नहीं कर सकती, वह केवल वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है।
 
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास का काम नहीं कर सकती है। वह सड़कें नहीं बना सकती, बिजली नहीं दे सकती, रोजगार नहीं दे सकती है। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की, तुष्टिकरण कर राजनीति कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है, वादों को पूरा नहीं कर सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata Tiago EV होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कार, Ziptron टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल