हाथरस हादसे पर राहुल गांधी का CM योगी को पत्र, जानिए क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 जुलाई 2024 (12:04 IST)
Hathras Stampede : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने हादरस दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। राहुल ने शुक्रवार को हाथरस और अलीगढ़ में हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। ALSO READ: राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी
 
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।
 
 
उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई। योगी सरकार ने हादसे की न्यायीक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम के आयोजक और भोले बाबा के मुख्‍य सेवादार देवप्रकाश मधुकर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राष्ट्रपति ने उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, मध्यभारत में सक्रिय मानसून, कई राज्यों में मूसलधार बारिश

अगला लेख