बिल्कीस बानो मामले को लेकर राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (17:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के बिल्कीस बानो मामले और कुछ अन्य मामलों का हवाला देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि क्या उन्हें ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती है?

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि उन्नाव- भाजपा विधायक को बचाने का काम। कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली। हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार। गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान! उन्होंने कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्रीजी?
 
बिल्कीस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को सोमवार को गोधरा उपकारागार से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दी थी। मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

30 साल की सेक्स वर्कर ने 211 लोगों को बना डाला HIV का शिकार, अब पुलिस कई राज्‍यों में ढूंढ रही महिला के ग्राहक

मुश्किल में भगवंत मान, पूर्व DGP ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कहा- अवैध काम के लिए डाला दबाव

अखिलेश यादव का दावा UP से होगा BJP का सफाया, सिर्फ 1 सीट पर ही लड़ाई

Smoke Paan खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, लीकेज होता तो तय थी मौत, क्‍यों इतना खतरनाक है पान

MP: राजगढ़ में निजी बस के पुल से गिरने से 2 की मौत, 40 घायल

अगला लेख