Hanuman Chalisa

विकलांग के लिए रेल टिकट आरक्षण हुआ आसान

Webdunia
गुरुवार, 26 नवंबर 2015 (17:52 IST)
नई दिल्ली। शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को रेल टिकट आरक्षण में बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने शयनयान श्रेणी में इस कोटे के सीट आवंटन के प्रावधानों को तर्कसंगत बनाते हुए अनुरक्षक यात्री को बीच की सीट देने का निर्णय लिया है।
 
संशोधित प्रावधानों के अनुसार शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए 2 तरह का कोटा होगा। पहला नीचे की सीट के लिए होगा जबकि दूसरा बीच की सीट के लिए होगा। यह नियम 22 दिसंबर से प्रभावी होगा।
 
रेलवे ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि पहला शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए होगा, जो छूट का फायदा सिर्फ उस स्थिति में उठा सकेंगे जब उनके साथ कोई अनुरक्षक यात्री होगा। दूसरा उन लोगों के लिए जिनके लिए अनुरक्षक ले जाना वैकल्पिक होगा।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब कोई शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति छूट के तहत टिकट आरक्षित करता है और विकलांग कोटे में कोई सीट उपलब्ध नहीं है तो सिस्टम उपलब्धता के आधार पर नीचे की सीट यात्री के लिए और बीच की सीट उसके अनुरक्षक के लिए आरक्षित करने का प्रयास करेगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण