Biodata Maker

क्‍या विनेश फोगाट को दिया था कारण बताओ नोटिस, रेलवे ने दिया यह जवाब...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (23:02 IST)
Railway statement on Vinesh Phogat's resignation : उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पहलवान विनेश फोगाट को 4 सितंबर, 2024 को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसमें उनसे एक राजनीतिक दल में शामिल होने के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया था।
ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची में 31 नाम, जुलाना से विनेश फोगाट, सांपला किलोई से हुड्‍डा
एक अधिकारी ने कहा, फोगाट ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद मीडिया में खबरें आईं कि फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी, तो उन्हें चार सितंबर को एक नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा, उन्हें अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा गया था, क्योंकि सरकारी कर्मचारी होने के नाते किसी राजनीतिक दल में शामिल होना सेवा नियमावली का उल्लंघन है।
ALSO READ: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रेलवे से इस्तीफा देने के बाद फोगाट को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने इससे इनकार किया है। उपाध्याय ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद फोगाट को कोई नोटिस नहीं दिया गया। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Nashik में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 श्रद्धालुओं की मौत

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

योगी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, 3 लाख इंस्टॉलेशन का बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने बुंदेलखंड के 6 कृषि विज्ञान केंद्रों में तैयार कराए मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट

अगला लेख