रेलवे ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, खूबसूरती देख थम जाएंगी नजरें

Webdunia
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (23:06 IST)
जम्मू-कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे पुल की ओवरआर्च का काम पूरा हो गया। इस पुल का निर्माण भारतीय रेलवे द्वारा किया जा रहा है। ये पुल इस साल दिसंबर तक रेल यातायात के लिए भी चालू हो जाएगा। इस पुल में 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी सहने की क्षमता है।

खबरों के मुताबिक, विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल इस साल दिसंबर तक रेल यातायात के लिए चालू हो जाएगा। यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से करीब 35 मीटर और कुतुब मीनार के मुकाबले 5 गुना अधिक ऊंचा है। 103 मीटर ऊंचा यह पुल घाटी में सबसे ऊंचा रेलवे स्तंभ है।

पुल को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है। इस पुल में 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी सहने की क्षमता है। इस ब्रिज में ब्लास्ट लोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।
<

Golden joint work completed.
Deck closure ceremony at the world’s highest rail bridge.
Jai Hind !#ChenabBridge #ArchBridge pic.twitter.com/bqUYLcTJhv

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 13, 2022 >
किसी भी विस्फोट और प्रेशर का ब्रिज पर असर नहीं होगा। रेल ब्रिज बनने से कश्मीर रेल मार्ग के जरिए देश से जुड़ जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने टि्वटर पर चिनाब ब्रिज का वीडियो शेयर किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

लापता बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या, कोलकाता में मिला शव

अमेरिका में भीषण कार दुर्घटना में भारतीय मूल के 3 छात्रों की मौत

भाजपा को वोट दोगे तो ही मिलेगा पुण्य, PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा

केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो और दीवार पर लेखन करने वाला आरोपी बरेली से गिरफ्तार

16 दिन में भारत से निर्यात हुआ 45,000 टन प्याज

अगला लेख