khatu shyam baba

रेलवे ने शुरू की 'भारत दर्शन ट्रेन', 13 दिनों की होगी यात्रा

Webdunia
रविवार, 29 अगस्त 2021 (09:51 IST)
नई दिल्‍ली। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आज से 'भारत दर्शन ट्रेन' शुरू करने जा रहा है। 29 अगस्त से यात्रा को जाने वाली यह ट्रेन वापस 12 सितंबर को लौटेगी यानी कुल 13 दिनों की यह धार्मिक यात्रा होगी। भारत दर्शन ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारिका और स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी कराएगी।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का शुल्क प्रति यात्री 12285 रुपए है। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में यात्रियों के ट्रेन के स्लीपर क्लास से सफर करने, धर्मशाला या होटल में ठहरने की व्यवस्था है। इसके साथ ही उन्हें तीनों टाइम का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। इसके अलावा धर्मशाला में ठहरने व बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा भी दी जाएगी।

भारत दर्शन ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारिका और स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी कराएगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक, यात्रा गोरखपुर से शुरू होगी। यात्री देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी से भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। वापसी में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर लौटेगी।

इसके बाद अहमदाबाद में साबरमती आश्रम घुमाने के बाद ट्रेन कृष्ण की नगरी द्वारिका जाएगी। वहां द्वारिकाधीश मंदिर और सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद ट्रेन पुणे के लिए रवाना होगी। श्रद्धालुओं को पुणे में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद में भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख