Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम में फिर आया बदलाव, बारिश से दशहरा गीला, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

हमें फॉलो करें मौसम में फिर आया बदलाव, बारिश से दशहरा गीला, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (08:21 IST)
नई दिल्ली। मानसून की विदाई के बाद अचानक बदले मौसम ने बुधवार को देशभर में दशहरा उत्सव को गीला व फीका कर दिया है। उत्तर में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश से लेकर दक्षिण में आंध्रप्रदेश तक करीब 20 राज्यों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे कई जगह दशहरा मैदान में लगे रावण के पुतले भीग गए। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार आंध्र तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदला और बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीमी गति में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे पूर्वी राज्यों में बारिश हो रही है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन देश के 17 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। बुधवार को आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश व मध्य उत्तरप्रदेश से होते हुए उत्तराखंड तक बादलों की रेखा (ट्रफ लाइन) बनी थी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बारिश अपने चरम पर होगी।
 
मौसम विभाग ने 12 राज्यों के लिए 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट, यूपी के लिए 6-8 अक्टूबर का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड के लिए 7 अक्टूबर का रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 24 घंटे के दौरान 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। चारधाम के यात्रियों से अगले तीन तक अपनी यात्रा स्थगित रखने की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ और केरल में बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी में मंगलवार की रात से ही बारिश से रामलीला मैदानों में पानी भर गया था। इस कारण मैदान में रखे रावण का पुतले बारिश से खराब हो गए। इसी प्रकार देश के कई हिस्सों में भी बारिश से रावण दहन में काफी बाधा आई थी व कई जगह रावण गल गए।

webdunia
 
यूपी के कानपुर में भी परेड ग्राउंड स्थित रामलीला मैदान में रावण का पुतला खड़ा कर दिया गया था लेकिन बारिश से पुतले का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। चंडिका देवी मंदिर राय पुरवा लीला मैदान में पुतले को बैनर व पॉलीथिन से ढंका गया। शास्त्री नगर लीला मैदान मैं मंच के आगे तक पानी भर गया।
 
कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले भीग गए। बाजार मैदान पुतले भीग गए। बारिश से दशहरा की लीला मंचन को लेकर सुबह से ही आयोजकों में चिंता लगी रही थी। बारिश के कारण आयोजकों को रावण दहन में काफी परेशानी आई और राज्य में बारिश की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को पॉलीथिन से ढंक दिया गया था।
 
एक कम दबाव का क्षेत्र अब आंध्रप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा आंध्रप्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, झारखंड, मध्यप्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, उपहिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है।
 
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(स्काईमेट/एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैक्सिको के सिटी हॉल में अंधाधुंध फायरिंग, मेयर समेत 18 लोगों की मौत