Hanuman Chalisa

दिल्ली में बारिश, लोगों को उमस से राहत

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (08:27 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से परेशान रहे। हालांकि दिल्ली में मॉनसून से पहले की बारिश हुई, जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग ने मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। 
 
राजस्थान में चुरू सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, पिलानी, जोधपुर और जैसलमेर में अधिकतम पारा क्रमश: 43.3, 42.2, 42.1, 41.2, 40.9, और 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये आंकड़े सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को मानसून से पहले की बारिश हुई। शहर में मानसून के अगले 48 से 72 घंटों में प्रवेश करने की संभावना है। शहर में आर्द्रता का स्तर 45 से 79 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में प्रवेश करने की संभावना है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोगों को तपिश और उमस से राहत मिलेगी।
 
पश्चिम बंगाल में बर्दवान सबसे गर्म रहा। शहर में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांकुड़ा, शांति निकेतन, आसनसोल और कोलकाता में दिन का तापमान क्रमश: 35.9, 35.7, 34.3 और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है।
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख