Weather Alert: मानसून हुआ सक्रिय, देश के कई हिस्सों में हुई वर्षा

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (08:48 IST)
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण सिंध और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है तथा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के दक्षिण और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों में देखा जा सकता है। दक्षिणी पंजाब से हरियाणा, उत्तरी उत्तरप्रदेश, बिहार के मध्य भागों और पश्चिम बंगाल होते हुए एक ट्रफ रेखा आसमान तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण कोंकण और गोवा से केरल तट तक फैली हुई है।

ALSO READ: मौसम अपडेट : IMD ने दी बड़ी जानकारी, उत्तर भारत में कब तक आएगा मानसून
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कर्नाटक के उत्तरी तट और कोंकण और गोवा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत एक्टिव था। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के 1-2 हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई तथा मानसून सक्रिय रहा। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ALSO READ: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, मानसून से पहले की बारिश
 
अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और विदर्भ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों, पंजाब के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?

Pune Accident को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, न्याय भी दौलत का मोहताज है

मातृशक्ति वंदन में नमो-नमो की गूंज, मोदी सरकार महिलाओं को बना रही है सशक्त

Kerala में भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fresh COVID wave : लोकसभा चुनावों के बीच Coronavirus को लेकर आई डरावनी खबर, KP.1, KP.2 वैरिएंट के मरीज मिलने से हड़कंप

अगला लेख