राजेश खुल्लर विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (19:32 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ नौकरशाह राजेश खुल्लर को विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

खुल्लर 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। अभी वे अपने कैडर राज्य हरियाणा में तैनात हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रमुख सचिव हैं। आदेश में कहा गया है कि खुल्लर इस पद पर तीन साल या अपनी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त, 2023 तक रहेंगे।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक अन्य आदेश में कहा गया है कि समीर कुमार खरे को एशियाई विकास बैंक (एडीबी), मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। खरे 1989 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वे आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। एडीबी में उनकी नियुक्त तीन साल के लिए की गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख