Hanuman Chalisa

धर्म जागरण मंच के अध्‍यक्ष राजेश्वर सिंह की छुट्टी

Webdunia
शनिवार, 3 जनवरी 2015 (09:29 IST)
नई दिल्ली। 'घर वापसी' कार्यक्रम से सुर्खियों में आने वाले धर्म जागरण मंच के अध्‍यक्ष राजेश्‍वर सिंह को राष्‍ट्रीय स्वंसेवक संघ ने छुट्टी पर भेज दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस ने उन्हें खराब स्वास्थ्‍य का हवाला देते हुए छुट्टी पर भेजा है। उधर, राजेश्वर सिंह ने कहा है कि उन्होंने इलाज कराने के लिए कुछ महीने की छुट्टी ली है।
 
हालांकि इस आकस्मि छुट्टी का कारण आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राजेश्वर सिंह का झगड़ा बताया जा रहा है। राजेश्वर सिंह के कारण मोदी सरकार की छवि धूमिल हो रही थी जिसके कारण मोदी सकार भी उनसे नाराज चल रही थी।
 
गौरतलब है कि राजेश्‍वर सिंह 1971 से ही संघ के प्रचारक रहे हैं। पिछले महीने पुन:धर्मांतरण के संबंध में विवादित बयान देकर उन्होंने भाजपा सरकार को मुश्‍किल में डाल दिया था जिसके कारण संसद का शीतकालीन सत्र बाधित रहा। 55 साल के राजेश्‍वर सिंह ने पश्‍चिमी उत्तर प्रदेश में अकेले घर वापसी कार्यक्रम की कमान संभाल रखी थी। अलीगढ़ में धर्म परिवर्तन कराने के प्लान को लेकर विवादों में आए राजेश्वर सिंह के एक बयान से मोदी सरकार विपक्ष के घेरे में आ गई।
 
राजेश्वर सिंह ने कहा था कि साल 2021 के अंत तक भारत को मुस्लिम और ईसाइयों से मुक्त करा लेंगे। राजेश्वर सिंह पश्चिमी यूपी में आरएसएस के इस संगठन धर्म जागरण मंच के अध्यक्ष हैं। राजेश्वर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत में मुस्लिम और ईसाइयों को रहने का हक नहीं है। इसके बाद राज्यसभा में विपक्ष ने और जोर शोर से मोदी सरकार को घेरा। विपक्ष इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान पर अड़ा था। अलीगढ़ में धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम के आयोजन की खबर के बाद चर्चा में आए धर्म जागरण मंच के नेता राजेश्वर सिंह ने और भी कई आपत्तिजनक बयान दिए। (एजेंसी)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

यूपी में गोमाता के जरिए खेती में 'जीन क्रांति' की तैयारी, IIT कानपुर की खोज से बनेगी 15 गुना ज्यादा असरदार खाद